महेंद्रगढ़। नगर पालिका के अधीन आने वाली शहर की 20 सड़कें और 15 वार्डों की 150 से अधिक गलियों की दशा सुधारी जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने 4.33 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। इस प्रस्ताव को पिछले दिनों हुई वित्त कमेटी की पास किया गया।
नपा की वित्त कमेटी एवं हाउस की बैठकों में शहर के विकास के लिए 50 योजनाओं के प्रस्ताव पास होने से अब शहरवासियों में करीब दस वर्ष बाद सड़कों के गड्ढामुक्त होने की उम्मीद जगी है।
नगर पालिका क्षेत्र के 15 वार्डों की 150 से अधिक गलियां 10 वर्ष से जर्जर हैं। कहीं टाइल उखड़ गई तो कहीं गड्ढे बन गए हैं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई कॉलोनियों में तो पक्की गलियां तक नहीं बनी हैं। दस वर्ष पूर्व शहर की अधिकांश गलियों में इंटर लॉकिंग टाइल बिछाई गई थी। इन गलियों में कहीं अधूरे निर्माण तो कहीं गहरे गड्ढे होने से शहरवासियों की समस्या बढ़ गई है। शहर की विष्णु कॉलोनी, भानाराम कॉलोनी, देवीलाल कॉलोनी, मूर्तिनगर की अधिकांश गलियां अभी कच्ची हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की पाइपलाइन बिछाने के