फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोरोना से निपटने के लिए 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

Tue, 03 Jun 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में कोरोना के संभावित खतरे से निपटने के लिए 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल में कोरोना का केस आता है तो उनको इन वार्डों में आइसोलेशन किया जाएगा। कोरोना को लेकर फ्लू कार्नर बनाया गया है तथा खासी, बुखार, जुकाम के रोगियों की अलग से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ दवाइयों की किट सहित सभी जांच के उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही फ्लू कॉर्नर भी शुरू कर दिया गया हैं। कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। ऐसे संभावित लोगों को सामान्य लोगों अलग रखकर जांच की जाएगी। अगर कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आता है तो विभाग द्वारा पूरी तैयारी की हुई है।

अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। जरूरत के समय इसका उपयोग किया जा सकेगा। खांसी, जुकाम, बुखार की समस्या लेकर आने वाले लोगों की अलग से जांच की जाएगी। उच्चाधिकारियों एवं प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयप्रकाश, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें