फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवक से ठगे 2 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में युवक ने अटेली थाने में दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राता कलां निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दिसंबर 2019 में उसने शादी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। जिसके लिए 2000 रुपये की राशि अदा की थी। कुछ दिन बाद सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने उसकी एक लड़की से बात कराई। जिसने अपना पता गुरुग्राम बताया। उसके बाद वह उससे मिलने के लिए गुरुग्राम गया तो सुनील कुमार, इंद्रजीत व एक अज्ञात व्यक्ति ने शादी करवाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में 2 लाख रुपये डलवा लिए। लेकिन उक्त लोगों ने न तो उसकी शादी करवाई और न ही रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर उससे झगड़ा करने लगे। इसके बाद उसने गुरुग्राम स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। वहां से उसकी शिकायत अटेली थाने में भेज दी गई है। अटेली पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें