फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.28 करोड़ की लागत से 80 सरकारी स्कूलों की भवनों का होगा मरम्मत

Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला के जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़े सरकारी स्कूलों के अब दिन बहुरने वाले हैं। इन स्कूलों में प्राइमरी व मिडिल स्कूल शामिल हैं। इनके भवनों के रखरखाव व मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग ने  दो करोड़ 28 लाख चार हजार रुपये आवंटित किये हैं। जल्द ही इनके भवनों के सुधारीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने नए साल पर सरकारी 80 प्राइमरी व मिडिल स्कूलों को तोहफा दिया है। इन स्कूलों में मरम्मत व रखरखाव के लिए  2 करोड़ 28 लाख 4 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें भवन निर्माण, चारदीवारी  व शौचालय सहित अन्य निर्माण व अन्य मरम्मत का कार्य शामिल है। यह राशि  जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खर्च होगी। सरकारी स्कूल भवनों में खामियों को लेकर शिक्षा विभाग चर्चा में रहा है। इसी खामी को दुरुस्त  करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार लावणिया ने प्राइमरी व मिडिल स्कूल के मुखियाओं से स्कूल भवन संबंधित मरम्मत व रखरखाव की कमी की लिस्ट मांगी थी। इस लिस्ट में चयनित 80 स्कूलों का 2 करोड़ 51 लाख 35 हजार  63 रुपए का इस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया था। अब इसकी मंजूरी मिल गई है।
कार्य आरंभ से अंत तक 3 बार भेजनी होगी फोटो
हाल ही  में इन चयनित 80 स्कूलों के मुखियाओं की डीईओ मुकेश कुमार लावणिया ने बैठक ली। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पुनिया भी मौजूद थे। इस बैठक में  डीईओ ने कहा कि नई व्यय की अनुसूची जारी की गई है। यह निर्माण कार्य स्कूल मुखिया व एसएमसी की देखरेख में होगी। जबकि हर निर्माण कार्य पर पैनी नजर डिप्टी डीईओ कपिल पुनिया रखेंगे। डीईओ ने बताया कि स्कूल में जिस कार्य के  लिए यह राशि मंजूर की गई है। उस कार्य के आरम्भ करते हुए की फोटो खिंचवानी होगी। उस फोटो में स्कूल मुखिया, एसएमसी सदस्य या गांव का प्रतिनिधि भी खड़ा होना चाहिए। साथ ही उस फोटो में तारीख व समय भी अंकित होना चाहिए। इसी तरह की फोटो कार्य के बीच में और कार्य पूर्ण होने पर खिंचवानी होगी। यह फोटो बतौर सबूत के तौर पर डिप्टी डीईओ के पास जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

इन शर्तों के तहत करना होगा कार्य
खर्चा सरकार की हिदायतों/नार्म और नियमानुसार कमेटी गठित करते हुए सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से ही करना होगा।
निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के स्पेशिफिकेशन के आधार पर करना होगा।
सरकार/विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की गई हिदायतों अनुसार भवनों की मरम्मत/निर्माण कार्य करवाना होगा।
विद्यालयों के भवन की मरम्मत/निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाकर उपयोगिता  प्रमाण पत्र संबंधित मुखिया के हस्ताक्षर सहित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे।
जब तक इस राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र निदेशालय में प्राप्त नहीं होता है तब तक भविष्य में उस विद्यालय को अगली राशि की  स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी।
संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि यह राशि केवल प्राइमरी/मिडिल स्कूल की मरम्मत एवं  रख-रखाव पर ही खर्च की जाए।

सरकारी स्कूलों के रखरखाव व मरम्मत आदि के लिए यह राशि मंजूर हुई है। इससे जिला के 80 प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में काम किया जाएगा। जिसके बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।--मुकेश कुमार लावणियां, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

---------
किस स्कूल को कितनी मिली राशि
स्कूल                        राशि
जीएमएस भोजावास         490000
जीएमएस ढाणी बाठोठा     210000
जीपीएस गंगुताना            160000
जीपीएस बेरूंडला          180000
जीपीएस ढाणी चीमा       190000
जीपीएस आसरावास       450000
जीपीएस नायन             190000
जीपीएस नियामतपुर         95000
जीपीएस नियाजअलीपुर     95000
जीपीएस रायमलिकपुर      200000
जीपीएस रायमलिकपुर       40000
जीएमएस रायमलिकपुर      35000
जीपीएस ढाणी प्रेमा          19000
जीपीएस बामनवास खेड़ा    350000
जीपीएस ढाणी रावता         75000
जीपीएस अमरपुरा            75000
जीपीएस धनखेड़ा             275000
जीजीपीएस बाघोत            170000
जीजीपीएस बाघोत            390000
जीपीएस ढाणी ककराला       390000
जीएमएस अगिहार             390000
जीजीएमएस बवानिया         425000
जीजीपीएस दौंगड़ा अहीर      390000
जीपीएस धनौंदा                170000
जीएमएस कोटिया              560000
जीएमएस कोटिया              170000
जीएमएस खैराना               165000
जीएमएस ढाणा                560000
जीएमएस गोमली              390000
जीपीएस ककराला             390000
जीपीएस डोहर खुर्द            155000
जीएमएस जाखनी              440000
जीपीएस गहली                380000
जीपीएस जैलाफ               255000
जीजीपीएस डोहर कलां        450000
जीएमएस बास किरारोद         95000
जीएमएस गहली               165000
जीपीएस हुडिना                440000
जीपीएस सुभाषनगर            160000
जीएमएस महरमपुर              51000
जीपीएस लहरोदा                85000
जीपीएस शिवनगर              200000
जीपीएस चांदुवाड़ा              110000
जीजीपीएस सिहमा             430000
जीपीएस धनौंदा                640000
जीएमएस खोड़                 165000
जीपीएस श्यामपुरा             425000
जीजीपीएस नसीबपुर           205000
जीजीपीएस नसीबपुर           210000
जीजीएमएस गणियार           65000
जीजीएमएस गणियार          335000
जीएमएस कटकई              430000
जीपीएस खासपुर              560000
जीपीएस मोहम्मदपुर          560000
जीपीएस महासर              220000
जीपीएस गुवानी               380000
जीपीएस पृथ्वीपुरा             380000
जीजीएमएस शेखपुरा          600000
जीपीएस नया बास            17000
जीएमएस भांडोर नीची        245000
जीपीएस जाटवास             265000
जीएमएस भांडोर नीची        490000
जीपीएस बेरी                 435000
जीएमएस पालडी पनिहारा    435000
जीजीपीएस बसई             115000
जीजीपीएस बसई              254000
जीपीएस सतनाली             180000
जीएमएस पालड़ी पनिहारा    125000
जीपीएस सुरहेती पिलानिया      995000
जीएमएस नांगल माला          50000
जीएमएस नांगल माला          35000
जीएमएस नांगल माला          11000
जीएमएस बास सतनाली        445000
जीपीएस निंबहेड़ा               95000
जीपीएस निंबहेड़ा               775000
जीएमएस जाटवास              445000
जीपीएस अडलपुर             165000
जीपीएस खरखड़ा               90000
जीपीएस निंबहेड़ा               95000
जीएमएस भांडोर ऊंची          300000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें