फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिसंबर में पूरी होगी 19.50 करोड़ की परियोजना, सुचारू हो सकेगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- हुड्डा पार्क में निर्माणाधीन बु​स्टिंग स्टेशन---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू की गई 19.50 करोड़ रुपये की परियोजना दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके पूरे होने के बाद शहर की 50 हजार की आबादी को सुचारू पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। परियोजना के तहत शहर में तीन बुस्टिंग स्टेशनों को देवास जल परियोजना से जोड़कर समान रूप से पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर के कुरहावटा रोड, दादरी रोड, गंगादेवी पांडेय रोड, शिव कॉलोनी, हुडा पार्क के पास के क्षेत्र में पड़ने वाली कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा रही है।
शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाना विभाग के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन अब इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत गांव देवास जल परियोजना से भूमिगत पाइप लाइन जोड़कर इन बुस्टिंग स्टेशनों में पानी पहुंचाया जाएगा। बुस्टिंग स्टेशनों से आठ व छह इंची पाइप लाइन दबाकर पूरे शहर में आपूर्ति होगी।
कॉलेज मैदान के पास बुस्टिंग स्टेशन का काम पूरा हो चुका है केवल पाइप लाइन जोड़नी शेष है। वहीं सिविल कोर्ट के बुस्टिंग स्टेशन का भी काम पूरा हो चुका है पाइप लाइन शेष है। जबकि हुड्डा पार्क बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। इन बुस्टिंग स्टेशनों पर मोटर लगाकर प्रेशर से पानी पहुंचाया जा सकेगा।

इस समस्या से मिलेगी स्थाई निजात
इस समय शहर की शिव कॉलोनी, गुर्जरों की ढाणी, लंगड़ा वाला कुआं, तहसील कार्यालय, सिविर कोर्ट, तुलाराम कॉलोनी, यादव कॉलोनी, रिवासा पुल, कुहरावटा रोड, आदर्श कॉलाेनी, दीवान व देवीलाल कॉलोनी, सैनीपुरा, राठोड़ मोहल्ला में लंबे समय से पेयजल की आपूर्ति की लाइनें ठप पड़ी थी। साथ ही ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए थे लेकिन अब यहां सूचारू पेयजल आपूर्ति हो पाएगी।

- वर्जन:
विभाग की ओर से इस परियोजना का 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। दो बुस्टिंग स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है तीसरे का 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है। अब शहर में पाइप लाइन दबाने का काम भी शुरू कर दिया है। दिसंबर तक परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। -सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:76- हुड्डा पार्क में निर्माणाधीन बुस्टिंग स्टेशन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें