फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ नायब सूबेदार को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। भारतीय सेना की आर्टिलरी विंग अमृतसर में तैनात नांगल चौधरी के गांव सिलारपुर निवासी नायब सूबेदार विरेंद्र यादव का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिलारपुर लाया गया। जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। नायब सूबेदार विरेंद्र यादव के पार्थिव शरीर पर पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी, प्रमुख समाजसेवी डॉ. गजे सिंह चोपड़ा व थाना इंचार्ज संतोष कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित किए। वहीं, उनकी यूनिट से आए जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विरेंद्र कुमार भारतीय सेना के आर्टिलरी विंग में बतौर नायब सूबेदार पंजाब के अमृतसर में तैनात थे। सोमवार को अचानक उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह पैतृक गांव सिलारपुर लाया गया। गांव में पार्थिव शरीर के पहुंचते ही मातम छा गया। सूचना मिलने के बाद गांव समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शहीद के घर पर एकत्रित हो गए, वहीं प्रशासन के अलावा नारनौल के विधायक ओमप्रकाश, सत्यपाल दहिया, प्रवीण चौधरी, दयाराम यादव, हजारीलाल लंबोरा, रोहताश रावत, उमेद शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत सूबेदार को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें