फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने की सतनाली में बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। क्षेत्र के गांवों के पूर्व सैनिकों ने सतनाली स्टेशन पर 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक को महाप्रबंधक के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। गांव पथरवा के पूर्व सैनिक सूबेदार मुरारीलाल शर्मा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों द्वारा स्टेशन अधीक्षक दरबारा सिंह स्वामी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि सतनाली रेलवे स्टेशन हरियाणा और राजस्थान के लगभग 80 सैनिक बाहुल्य गांवों का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां से हर रोज भारी संख्या में यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। यहां 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी का ठहराव नहीं होने के कारण सैनिकों को सबसे अधिक दिक्कत आती है। उन्हें परेशानी का सामना करते हुए यह गाड़ी पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने भी इस गाड़ी के सतनाली ठहराव के लिए कई बार पत्र लिखे हैं। डीआरएम बीकानेर द्वारा वाणिज्यीक दृष्टि से उचित ठहराया था। तनाव को देखते हुए आर्मी द्वारा घर आए हुए सैनिकों को वापिस बुलाया जा रहा है। बीकानेर इंटरसिटी का सतनाली स्टेशन पर ठहराव अतिशीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर सतनाली सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह, सूबेदार दयानंद पथरवा, सूबेदार सूरत सिंह, सुरेश पथरवा, सुनील कुमार, बलबीर सिंह यादव, मातू सिंह जवाहर नगर, रणजीत सिंह डालनवास, ओमप्रकाश भूरीवास, नरपाल सिंह कुहाड़वास, जगदीश बारड़ा, ओमप्रकाश ढाणा, कैलाश नंगला, शेरसिंह भूरीवास, गुलाब सिंह नांधा, विरेंद्र सतनाली, अनिल कुमार कादमा आदि अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें