फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट की बारिश से शहर हुआ जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। वीरवार शाम को हुई 15 से 20 मिनट की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों पर पानी ही पानी जमा रहा। इसके चलते सारा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और वाहन चालकों को हुई। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। लगभग पांच बजे आकाश में काली घटा छाई। कुछ मिनटों बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया इससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जिले में पिछले 24 घंटे में 82 एमएम बारिश हो चुकी है। बुधवार को नारनौल में 50 तथा वीरवार को छह एमएम बारिश हुई है। महेंद्रगढ़ में रात को छह एमएम तथा दिन में 20 एमएम बारिश हुई। कृषि विभाग से डॉ. जयलाल ने बताया कि यह बरसात किसानों के लिए फायदेमंद है। बाजरे में सिंचाई की समस्या से किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई तक लगातार बरसात होगी।
यहां बनी जलभराव की स्थिति
15 मिनट की तेज बारिश से विश्वकर्मा चौक पानी से लबालब भर गया। पानी भर जाने से दुपहिया एवं चौपहिया वाहन बीच में ही रुक रहे थे। पानी भर जाने से वहां से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी तथा लगभग 100 दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हुई। इनके अलावा रतन कॉम्पलैक्स, सिनेमा रोड, मसानी चौक, गांधी मार्केट, शंकर मार्केट, मोहल्ला महायचान, राज गार्डन मैरिज पैलेल, सैनीपुुरा, छाजुपुरम, ओवर ब्रिज के पास, बुचौली रोड आदि स्थानों पर पानी भरा हुआ।
विज्ञापन


उप-नागरिक अस्पताल में भरा पानी
उप नागरिक अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग में ओपीडी बरसात का पानी पहुंच गया। रोशनदान के बीच में पानी कूद रहा था। वहीं, नगरपालिका परिसर में भी पानी घूस गया। पूरा परिसर पानी से लबालब भर गया है।
विज्ञापन


नालियों की नहीं हो रखी सफाई
15 मिनट की बारिश से नगरपालिका एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पोल खोल कर रख दी है। नालियों और सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर आ गया है। शहर की नालियां और सीवरेज गंदगी और थैलियों से अटे हुए हैं। पिछले दिनों भी सीवरेज पानी को लेकर गांधी मार्केट के दुकानदारों ने जाम लगाया था।

वर्जन
बारिश का पानी एकदम गिरता है, जिससे पानी एकदम से सड़कों पर भर जाता है। कुछ समय बाद पानी सड़कों पर नहीं मिलेगा, सड़कें खाली हो जाएंगी।
- रीना बंटी, चेयरपर्सन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें