फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना की 747नामों की लिस्ट जारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत सोमवार को नगरपालिका ने 747 नामों की लिस्ट जारी कर दी हैं। ये लिस्ट नगरपालिका कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। इसमें आने वाले सभी 747 लोगों का आवासीय योजना का लाभ मिलेगा। कुल 1006 फार्मों में 259 लोगों के फॉर्म दस्तावेजों की कमी के कारण रोक लिए गए। पालिका ने 27 जून तक दस्तावेज पूरा करने का मौका दिया है। अभी दो लिस्टें और जारी की जाएंगी जिनकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्ष जून में भरे गए फॉर्मों की अक्टूबर में छटनी की गई थी और फॉर्म दोबारा लिए गए थे। सरकार ने पेंडिंग दस्तावेज जमा कराने के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की थी, जिसे बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया गया था। लगभग 1006 उपभोक्ताओं ने अपने फॉर्म जमा करवाए थे। उनकी पहली लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई। इनको कन्फर्म लेटर जारी किया जाएगा। इसके बाद 7 दिनों में पहली किश्त उपभोक्ता के खाते में सीधा आ जाएगी।
विज्ञापन


तीन किश्तों में दी जाएगी राशि:
कच्चे मकान को पक्का कराने वाले लाभार्थियों को 2.5 लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी। इसकी पहली किश्त एक लाख रुपये मकान का बुनियादी निर्माण पूरा होने के बाद जारी की जाएगी। एक लाख रुपये की दूसरी किश्त मकान की छत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद और 50 हजार रुपये की आखिरी किश्त मकान का निर्माण पूरा होने पर जारी की जाएगी। निजी मकान की मरम्मत के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। इनमें 60-60 हजार रुपये की दो किश्त और 30 हजार रुपये की एक किश्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इन दस्तावेज की है जरुरत:
उपभोक्ता को पेंडिंग दस्तावेज जमा कराने के लिए फॉर्म दोबारा से भरना होगा। साथ ही आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाते की कॉपी, 3 फोटो तथा लाल डोरे का बीएलसी प्रोफार्मा भरना होगा और पालिका कार्यालय में जमा करवाना होगा।
वर्जन:
प्रधानमंत्री आवासीय योजन की पहली लिस्ट आज जारी कर दी गई है। जिन उपभोक्ताओं के फॉर्म में कुछ कमी रह गई है उनको 27 जून तक का समय दिया गया है।
-हंस राज सोनी, सचिव नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें