फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कल करेंगे लॉजिस्टिक हब की साइट का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल 19 जून को 10 बजे जिले में बनने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब की साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद 11 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में इस प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट के लिए संबधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
गौरतलब है कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री 18 जून को तीन बजे लोक संपर्क एवं जनपरिवदना समिति की बैठक लेंगे। इस दिन रात्रि ठहराव के बाद 19 को जिले में दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के साथ बनने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के संबध में बैठक करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री जिले के विधायकों व अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। डीसी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए घाटासेर, तलोट व बसीरपुर के आसपास की लगभग 1200 एकड़ जमीन चिह्नित की है। पहले फेज में 886 एकड़ की जरूरत होगी जो जल्द पूरी हो जाएगी। यह जमीन सीधे किसानों से खरीदी गई है। इस प्रोजेक्ट को एचएसआईडीसी व डीएमआईसीडीसी मिलकर दो फेज में बनाएगी।
विज्ञापन

जिले के लिए साबित होगी बड़ी सौगात
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि उक्त प्रोजेक्ट जिले के लिए सबसे बड़ी सौगात है। सरकार का प्रयास है कि इस पर जल्द काम शुरू हो। उद्योग मंत्री स्वयं साइट का दौरा करेंगे। मल्टी माडल लॉजिस्टिक हब से केवल रोजगार के द्वार ही नहीं खुलेंगे। बल्कि क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट के हिसाब से सड़क, बिजली व पानी की व्यवस्था भी होगी। जब ये तीन मूलभूत चीजें यहां उच्च श्रेणी की उपलब्ध होगी तो लोगों का रहन-सहन सुधरेगा। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो जिले की तस्वीर अलग ही नजर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें