फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने जेई को गलत व्यवहार करने एवं आज्ञा का उलंघन करने का भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में 50 किलोवाट लोड बताने वाले जेई को एसडीओ ने गलत व्यवहार करने एवं आज्ञा का उल्लंघन करने का नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। समाचार लिखे जाने तक जेई तक नोटिस नहीं पहुंचा। इस मामले में एसडीओ गौरव कुमार से बातचीत की तो उन्होंने नोटिस जारी करने की हामी भर ली।
विज्ञापन

बता दें कि पांच जून को एक शिक्षण संस्थान में बिजली निगम की टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी में संस्थान का लोड अधिक लगने के कारण जेई बीर सिंह ने एक्सईएन को इसकी सूचना दी थी। एक्सईएन ने एसडीओ को मौके पर भेज दिया था। जेई के अनुसार संस्थान का 50 किलोवाट लोड था और एसडीओ ने संस्थान का चालान लगभग 20 किलोवाट दिखा दिया गया। जेई ने इसका विरोध कर ई-मेल कर एक्सईएन, एसई तथा एमडी को शिकायत भेजी थी। इसके बाद शुक्रवार को एसडीओ ने जेई के नाम नोटिस जारी कर दिया। नोटिस अभी तक जेई को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें