फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। आल इंडिया यूटीयूसी के जिला सचिव कामरेड सुभाषचंद्र एडवोकेट ने कहा कि 17 जनवरी को आहूत हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका व मिड-डे-मील कार्यकर्ता देश व्यापी इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी को लेकर रविवार को आशा कार्यकर्ता यूनियन की जिला प्रधान आशा व मंजू देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन से कृष्णा, बीमला, स्वीटी, संतोष, पुष्पा व सुनीता आदि ने अनेक जगह का दौरा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देना, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करना, सामाजिक सुरक्षा, वेतन हर मास की निश्चित तारीख को मिले प्रमुख रूप से हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का साथ दिया तथा उन्हें आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी वर्कर 24 घंटे काम करती हैं, जबकि उनको मामूली मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को सुबह 10 बजे चितवन वाटिका में पहुंचकर हड़ताल को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें