फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में मिर्जापुर बाछौद की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में मिर्जापुर बाछौद की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव बिहाली में युवा क्लब के तत्वाधान में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को गांव मिर्जापुर बाछौद की टीम ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर गांव बिहाली की टीम रही। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट सुमेर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ईनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुमेर सिंह ने कहा कि ग्रामीण खेलों में युवाओं ने हिस्सा लेना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिता से उनमें हौसला बढ़ता है और बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज में सफलता के लिए लक्ष्य को मजबूत करना होगा। लक्ष्य मजबूत होगा तो सफलता अवश्य मिलेगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए युवा कड़ी मेहनत करे। पांच दिन चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आई 24 टीमों ने हिस्सा लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता प्रथम टीम को 6100 रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 4100 रुपये का नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें