फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों में नचिता लड़कों में गगनदीप रहा बेस्ट एथलीट, सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों में नचिता लड़कों में गगनदीप रहा बेस्ट एथलीट, सम्मानित
विज्ञापन

फोटो नंबर 21
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय कालेज में चल रही 22वीं एथलीट मीट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुई। जिसमें विजेता व बेस्ट एथलीट रहे खिलाडिय़ों को समारोह के मुख्यातिथि डा. सुमेरसिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेल प्रकोष्ठ के इंचार्ज डॉ. मनोज सैनी ने बताया कि लड़कियों की एथलीट मीट स्पर्धा में छात्रा नचिता कुमारी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। वहीं लड़कों में गगनदीप को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार मिला। इसके अलावा लड़कियों की 100, 200, 400 तथा 800 मीटर दौड़ में नचिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूनम कुमारी द्वितीय तथा बबीता तृतीय स्थान पर रही। उपासना 200 मीटर की दौड़ में द्वितीय रही। लड़कों की 100, 200 मीटर दौड़ में गगनदीप प्रथम, संजय कुमार द्वितीय, उमेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की रेस में गगनदीप प्रथम, उमेश द्वितीय तथा भोजराज तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में संजय प्रथम, संदीप द्वितीय तथा गगनदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। पांच हजार मीटर की दौड़ में मानसिंह प्रथम, विजय सिंह द्वितीय तथा सुनील ने तृतीय पुरस्कार जीता। शॉटपुट में प्रविंद्र सिंह प्रथम, विक्रम द्वितीय तथा देवीलाल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। डिस्कस थ्रो में हिमांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिले सिंह द्वितीय तथा प्रविंद्र ने तृतीय पुरस्कार जीता। ज्वेलिंग थ्रो में सोहित कुमार, प्रविंद्र कुमार विजेता रहे। हाइजंप में सोहित कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला तथा बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु दूसरे पायदान पर रहे। -------सुदेश, देवेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें