फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी जागरूकता शिविर में दी लोगों को जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनी जागरूकता शिविर में लोगों को दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से मंगलवार को शनि मंदिर के पास स्थित जामा मस्जिद में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

विवेक यादव ने कहा कि संविधान की धारा 14 व 18 के तहत समता के अधिकारों (मूल अधिकारों) और धारा 51 ए के तहत संबंधित मूल कर्तव्यों के बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, कानूनी स्वयं सेवक संजय कुमार, वेद प्रकाश भारती, मोमीन, हनीफ, सफी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें