कल्लूमल की बगीची में शुरू हुआ रामायण पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला खड़खड़ी स्थित कल्लूमल बगीची में रविवार से श्री राम चरित मानस नवहान पाठ शुरू हुआ। इसमें मुख्य यजमान रमेश चंद, नरसिंह दास, सचिन बालाजी, रविंद्र, संदीप, भोलू ने भगवान श्री राम, नवग्रह और रामायण का पूजन किया। पाठ में वृंदावन से पधारे संत रामशरण दास रामायणी ने संगीतमय श्री रामायण पाठ का शुभारंभ किया। उन्होंने शिव विवाह पर सुंदर भजन भोले बाबा की बरातियां पहुंची हिमाचल नगरी... भजन के माध्यम से शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। घनश्याम गर्ग ने बताया की मंगलवार 12 सितंबर से भक्तमाल की कथा संत नरहरी दास बक्सर वाले के मुखारविंद से दोपहर 2.30 से शाम छह बजे तक सुनाई जाएगी। कथा से पूर्व सुबह 10.30 बजे कलश यात्रा ठाकुर जी मंदिर खड़खड़ी से चल कर कल्लू मल बगीची पहुंचेगी। इस मौके पर सियाराम पंसारी, सुरेश बंसल, महेश, ओमप्रकाश, अमरचंद, बालकिशन, रामदुलारी, शशि, अनीता, अन्नू, गीता आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।