फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हड़ताल पर जाएंगे प्रदेश भर के चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से हड़ताल पर जाएंगे प्रदेश भर के चिकित्सक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। चिकित्सकों की कमी को लेकर जिले के सरकारी चिकित्सक 11 सितंबर से राज्य स्तरीय हड़ताल में शामिल होंगे। इसके तहत 11 सितंबर को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। यदि सरकार नहीं मानी तो चिकित्सक हड़ताल को अगले दिन से अनिश्चितकालीन कर देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) के जिला प्रधान आदित्य यादव और उपप्रधान विकास सूंठवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। प्रदेश में केवल 1900 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण सभी चिकित्सकों पर अतिरिक्त बोझ है। लोगों का सरकारी सेवाओं से भरोसा उठने लगा है। इस बारे में वे कई बार उच्च अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन नए चिकित्सक नहीं लगाए जा रहे। उन्होंने बताया कि हड़ताल के तहत पहले दिन यानी 11 सितंबर को चिकित्सक सुबह आठ बजे से दस बजे तक पैन डाउन रखेंगे। 12 को वे सरकार को इस बारे में विचार करने के लिए 24 घंटे का समय देंगे। यदि सरकार नहीं मानी तो 13 सितंबर को चिकित्सक केवल मोर्चरी ओर इमरजेंसी सेवाएं देंगे। 14 सितंबर को ओपडी, मोर्चरी और इमरजेंसी समेत सभी सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें