फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी और सड़के विकास की धुरी : डिप्टी स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली, पानी और सड़के विकास की धुरी : डिप्टी स्पीकर
विज्ञापन

कनीना। गांव करीरा में 4 करोड़ की लागत से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शुक्रवार को नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बिजली, पानी और सड़कें विकास की धुरी हैं। आमजन तक ये सुविधाएं पहुंचाने में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार के सार्थक प्रयास साबित भी हुए हैं। प्रदेश सरकार ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली एवं अक्षय ऊर्जा मुहैया करवाने के लिए 16826 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसी के तहत कनीना के 132 केवी पावर हाउस से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कि इस सब स्टेशन के बन जाने पर करीरा, कोटिया, भड़फ व लुखी गांवों को बिना लाइनलोस के पूरी बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ‘म्हारा गांव-जगमग गांव योजना’ के अंतर्गत 24 घंटे पूर्ण बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कनीना सब-डिवीजन में रामबास व ढ़ाणी इसराना को पूरी बिजली मिल रही है। इसकेे अलावा इसी क्षेत्र के गांवों में बुचावास, पाथेड़ा, अगिहार, केमला, गाहड़ा, करीरा, कोटिया, भड़फ, धनौंदा, खरकड़ाबास, खेड़ी तलवाना को म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शमिल किया जा रहा है। इस मौके अवसर पर कनीना के एसडीएम संदीप सिंह इंजीनियर, तहसीलदार योगेश कुमार, बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता टीसी कंसल, कार्यकारी अभियंता जेपी दहिया व बीके रंजन, एसडीओ ललित मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें