फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सम्मानित हुए जिले के चार शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी में सम्मानित हुए जिले के चार शिक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भिवानी में सोमवार को आयोजित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह में नारनौल शहर के चार अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रदेशभर के सभी जिलों से अध्यापक पहुंचे थे।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने की। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह मुख्य अतिथि थे। हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर के महंत चरण दास और जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। समारोह में शिक्षा के अतिरिक्त सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया। इसमें नारनौल के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मुख्य अध्यापक अत्तर सिंह, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुबलाना से विज्ञान अध्यापक सुरेंद्र सिंह, एमआर मित्रपुरा से इतिहास प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौखूता से मास्टर केसरी नंदन को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें