अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव ढाणी कोजिंदा में रविवार शाम को कन्या जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों ने अपने परिचितों को प्रीतिभोज भी करवाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने नवजात कन्या को आशीर्वाद दिया।
नवजात कन्या के परदादा प्रभातीलाल ने बताया कि उसके पोते रवींद्र की पत्नी अनीता ने 6 अगस्त को पहली संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया था। घर में लक्ष्मी रूपी कन्या को पाकर परिजनों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी को अपने रिश्तेदार व परिचितों में सांझा करने के लिए रविवार को नवजात कन्या जया का कुआं पूजन किया। नवजात कन्या के पिता रवींद्र कुमार ने कहा कि पहली संतान के रूप में मिली कन्या को पाकर वह बहुत खुश हैं। आज लड़कियां लड़कों से बहुत आगे हैं। इस मौके पर कन्या के दादा कैलाशचंद, दादी कमलेश देवी, नानी शकुंतला देवी, मामा धीरज कुमार, प्रमिला, सरिता, चंद्रकला, शारदा, कोमल देवी, कृष्णा देवी, सोहनलाल, हेमंत कुमार, नरेश कुमार व प्राचार्य नेतराम सैनी आदि मौजूद थे।