पढ़े भारत, बढ़े भारत के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। पढ़े भारत, बढ़े भारत अभियान के तहत चंपा देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में शनिवार को कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता हुई। इसमेें पढ़ने, सुनने, लिखने की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में बीईईओ मदनलाल भाटिया मुख्य अतिथि थे। प्रिंसिपल ओमप्रकाश यादव ने अध्यक्षता की। बीईईओ ने कहा कि पढ़ने, सुनने, लिखने की कला से व्यक्ति आगे पहुंच सकता है। प्रतियोगिता के संयोजक रविंद्र यादव ने बताया कि कक्षा दो में सुनने की प्रतियोगिता में वंशिका जीपीएस गढ़ी रूथल, जीपीएस खोड़ की हिमांशी, जीपीएस नरीपुर के हर्ष अव्वल रहे। कक्षा तीन में लिखने की प्रतियोगिता में जीपीएस महासर की खुशी, जीपीएस अटेली का शहनाज, रिया जीपीएस फतनी, अर्चना जीपीएए राजपुरा अव्वल रहे। पढ़ने में कक्षा तीन में चंचल जीपीएस तिगरा, मुस्कान नांगल, महिमा जीपीएस सुराणा, सुनना प्रतियोगिता में उमा जीपीएस अटेली, स्नेहलता जीपीएस दुबलाना, मंजीत जीपीएस नसीबपुर अव्वल रहे। इस मौके पर शिक्षक जगदीश चंद ने भी अपने विचार रखे।