फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर गाड़ी के विस्तार पर जताया सांसद का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निजामपुर। नलवाटी विकास समिति की वर्षों से चली आ रही चेतक रेलगाड़ी के ठहराव की मांग तो पूरी नहीं हुई, लेकिन उसके स्थान पर दिल्ली से रेवाड़ी तक चलने वाली पैसेंजर गाड़ी का विस्तार कर नीमकाथाना तक कर दिया गया। यह पैसेंजर गाड़ी सभी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। नलवाटी विकास समिति सदस्यों ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन

निजामपुर स्टेशन मास्टर मनीष कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार यह रेलगाड़ी पहले रेवाड़ी तक ही चलती थी, लेकिन अब इस गाड़ी का विस्तार नीमकाथाना राजस्थान तक कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह पैसेंजर गाड़ी प्रथम तीन महीनों के लिए प्रयोग के तौर पर चलाई जा रही है। अगर गाड़ी सवारियों के अनुकूल रही तो इसका विस्तार भी किया जा सकता है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस पैसेंजर गाड़ी का संचालन 23 अगस्त से होगा। जो रात 12.56 पर निजामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद नीमकाथाना के लिए रवाना होगी। वहीं नीमकाथाना से 02.20 मिनट पर यह पैसेंजर गाड़ी वापस दिल्ली के चलेगी। जोकि 02.56 मिनट पर निजामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी के चलने से हरियाणा-राजस्थान की जो सवारी निजामपुर स्टेशन पर आती हैं उनको 40 गांवों के निवासियों को फायदा मिलेगा। आभार जताने वालों में नलवाटी विकास समिति के उपप्रधान चौधरी अजीत सिंह, पार्षद कमला देवी, ब्लॉक समिति प्रधान बबीता छिल्लर, श्रीपाल, जोगेंद्र छिल्लर, संदीप सरपंच, राजेश सरपंच, प्रमोद सरपंच, सतीश सरपंच व सूबे सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें