अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ के प्रांगण में कार्यकारी प्राचार्य बीआर यादव की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विवाह पूर्व परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विधिक सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर संजय जोशी ने विद्यार्थियों को बताया कि न्यायिक परिसर, नारनौल में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल ने विवाह पूर्व परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया है।
उन्होंने बताया कि यहां पर टीम विवाह पूर्व परामर्श देकर शादियों को टूटने से बचाने का प्रयास करेंगी। ऐसी ही एक टीम में एडवोकेट रेखा यादव, एडवोकेट करणी सिंह राठौर, सुशीला देवी, फीमेल काउंसलर और सुजाता शेखावत शामिल हैं। इन अधिवक्ताओं ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस शिविर में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम का संचालन विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर संजय जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश यादव, सुरेश कुमार यादव, उपाधीक्षक, शंकर लाल, स्टेनो, अनिल कुमार लिपिक आदि मौजूद थे।