जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त को एमआर पब्लिक स्कूल मित्रपुरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एमआर एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन और जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान सियाराम करेंगे। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 20 वर्ष तक के खिलाड़ी जूनियर वर्ग में और 20 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ की एथलेटिक्स टीम का चयन किया जाएगा। यह सीआरए कॉलेज सोनीपत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि सोनीपत में हरियाणा एथलेटिक्स टीम का चयन होगा। इसमें जूनियर टीम अक्टूबर में तरनतारन (पंजाब) और सीनियर टीम 25 से 28 सितंबर को चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगी। जो खिलाड़ी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वो अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र साथ लाएं।