आरआरसीएम स्कूल की छात्राओं ने बास्केटबॉल में लहराया परचम
महेंद्रगढ़। खंड स्तरीय खेेलकूद प्रतियोगिता में आरआरसीएम स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरे चरण में आरआरसीएम पब्लिक स्कूल की आयुवर्ग 14, 17 व 19 की छात्राओं की बास्केटबॉॅल टीमों ने खंड स्तर पर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्राओं की 17 आयुवर्ग की कबड्डी टीम की 6 छात्राओं व योग प्रतियोगिता में 2 छात्राएं तथा 19 आयुवर्ग की कबड्डी टीम ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं की 14 आयुवर्ग की हॉकी टीम ने खंड स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर खेल के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया। गौरतलब है कि 14 आयुवर्ग की हॉकी टीम की 6 छात्राओं का जिला स्तर के लिए चयन हुआ। विद्यालय आगमन पर विजेता टीमों का स्वागत किया गया। स्कूल के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने बताया कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय हैै कि हमारे विद्यालय की क्रिकेट व फुटबाल टीमों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्था के निदेशक संजय यादव ने खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शारीरिक शिक्षक मुकेश कोच, अमित व राजकुमार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य बिरेंद्र सिंह ने भी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।