फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक : कर्मवीर राव

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक : कर्मवीर राव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल में हरियाली तीज त्योहार के पर्व पर एकल एवं ग्रुप लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के कल्चरल हेड सोनू ठाकुर ने बताया कि यह शिव तथा गौरी की आराधना का दिन है। स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत भी किया। स्कूल के एम.डी. कर्मवीर राव ने बताया कि हर त्योहार मनाने के पीछे पारंपरिक तथा सांस्कृतिक कारणों के अलावा एक और कारण होता है भावनाओं का। इस मौके पर स्कूल के पीआरओ सुधीर यादव, सुदेश, अनिता, निशा, प्रीती शर्मा, हेमा, सविता, जयश्री, सुषमा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें