नांगल चौधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत भोजावास में शनिवार को पशु उन्नति के आधार कैंप लगाया गया। जिसमें चिकित्सक गजे सिंह चोपड़ा व एडवोकेट कवर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पशुओं का गलघोंटू के टीके लगाए गए।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मुंह खुर बीमारी होने की संभावना नहीं रहेगी। कुछेक पशुपालक दूध घटने की धारणा के चलते टीकाकरण नहीं करवाते। ऐसे में संबंधित पशुओं में संक्रमित बीमारी फैलने की संभावना रहेगी। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने पर 1-2 लीटर प्रभावित होगा। 4-5 दिन बाद पशु दुबारा पहले जितना दूध देने लगेगा। इसके बाद मुर्रा नस्ल की भैंस व देशी गाय पालन की प्रेरणा दी। जिसके लिए सरकार कम ब्याज पर आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। भैंस व गायों की दूध प्रतियोगिता करवाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों को पशुपालन की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस मौके पर डॉ. धंसीराम, संजीव नाहड़िया, कमल, अशोक आदि मौजूद थे।