फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की राशि को खर्च कर लोगों को लाभांवित करें अधिकारी : प्रो. रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को जयराम सदन महेंद्रगढ़ में जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए जारी की गई राशि को खर्च कर लोगों को लाभांवित करें। अधिकारी सुनिश्चित करें कि सरकार से जारी राशि ये गांवों और शहर में शुरू हुए विकास कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। उन्होंने महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से एक-एक करके ली। साथ ही तय समय में इन्हें पूर्ण करने निर्देश दिए।
नहीं लगेगी 24 जुलाई को बोली
सब्जी मंडी के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मार्केट कमेटी के उप प्रधान सूरत सिंह सैनी के नेतृत्व में शिक्षामंत्री से मिला। उन्होंने 24 जुलाई को सब्जी मंडी में होने वाले ई-टेंडर की बोली को रोकने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री के महेंद्रगढ़ दौरे के दौरान एक एकड़ जमीन और शामिल करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए नपा ने प्रस्ताव पास करके सरकार के पास भेज रखा है। यह एक एकड़ जमीन सब्जी मंडी में शामिल होने के बाद में ई-टेंडर बोली की जाए। इस मांग पर शिक्षामंत्री ने मार्केट कमेटी के अधिकारी बराड़ से बात कर 24 जुलाई को होने वाली ई-टेंडर बोली को एक एकड़ जमीन सब्जी मंडी में शामिल होने तक रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत भवन के लिए मिले समाज के लोग
राजपूत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल राजपूत समाज के प्रधान पृथ्वी सिंह और पूर्व प्रधान मास्टर राय सिंह के नेतृत्व में मिला। राजपूत समाज की धर्मशाला के लिए मार्केट कमेटी की जमीन को लेकर शिक्षामंत्री एवं उपायुक्त विचार-विमर्श किया। इसके बाद महेंद्रगढ़ कन्या और राजकीय महाविद्यालय, सतनाली महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ शिक्षामंत्री ने नए सत्र में परीक्षाओं में दाखिले और कालेजों में विद्यार्थियों के लिए फैकल्टी और पढ़ाई के लिए विचार किया। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 50 लाख रुपये राशि के चेक बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें