आरोपी कोरोना से पीड़ित मिलने पर थाना आम लोगों के लिये हुआ बंद
- फोटो : AMAR UJALA
जिले में आज 19 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 256 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 162 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। जिला में कोरोना के 74 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 27 जून तक 73213 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 43415 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6504 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 200 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।