फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1831 को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। नारनौल सेंटर पर लोगों की टीका लगवाने के लिए भीड़ लगी रही। वीरवार को 1831 पात्रों को कोरोना का पहला और दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब लोग टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे टीका केंद्रों पर भीड़ होने लगी है। नारनौल सेंटर पर काफी संख्या में लोग टीका लगवाने आ रहे हैं। इससे सेंटर पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन कोरोना टीका केंद्र को अस्पताल के पीछे गायनी ओपीडी में शुरू करने जा रहा है। जिससे टीका लगाने का कार्य सही तरीके से चल सके। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स और अन्य पात्रों को दूसरी डोज भी दी गई। जिले में नारनौल अस्पताल, दोचाना, बलहा कला, छिलरो, नांगल चौधरी, बायल, कनीना, महेंद्रगढ़, पाली समेत अन्य सेंटरों पर कोरोना का पहला व दूसरा टीका लगा। वीरवार को 49-59 आयु वर्ग में 781 व 60 से उपर आयुवर्ग में 440 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगा। वीरवार को दोनों प्रकार के कोरोना के टीके लोगों को लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें