फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ के साथ हो रहा है भेदभाव- श्रुति चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। जनता बेसर्बी से भाजपा के सफाए का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर तो जीत दर्ज करेगी। देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री होंगे। श्रुति चौधरी रविवार को गांव बलाहा खुर्द में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर इनेलो समर्थक अनिल अपने समर्थकों के साथ पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा।
श्रुति ने कहा कि इनेलो-भाजपा में भगदड़ शुरू हो गई है। उनके नेताओं को भी पता है कि अब भाजपा व इनेलो का समय खत्म होने वाला है। लोग कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे है। पिछले लोकसभा चुनाव में वोट हथियाने के लिए भाजपा भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी। लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ, बल्कि पहले से ज्यादा बढ़ता है। चौधरी ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इलाके को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। इस मौके पर अभिमन्यु राव, चंद्र प्रकाश, सत्यवी, संदीप चौधरी, सुरेंद्र,संजीव, सतवीर जोगिया, सूबेदार बलवीर सिंह, सुभाष सरपंच, सुल्तान सिंह, गुरुवचन, देवेंद्र हुडिना, विकास समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें