फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा को पुलिस फोर्स मिलेन का इंतजार और शहर में अतिक्रमण है बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगरपालिका को पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण बुधवार को अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके लिए सचिव ने जिला प्रशासन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फोर्स की मांग की हुई है। जिला उपायुक्त ने इसकी जिम्मेवारी एसडीएम उत्तम सिंह को सौंपी थी और एसडीएम ने बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने की बात कही। वहीं पालिका द्वारा दुकानदारों को बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। उनका दुकानों के बाहर अतिक्रमण बरकरार है। वहीं नगरपालिका सचिव कह चुके हैं जब तक उन्हें पुलिस फोर्स नहीं मिलेगी तब तक अतिक्रमण हटाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दस दिन से नगरपालिका अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कह रही है। पालिका ने तीन दिन शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी भी करवाई थी। इसके अलावा सचिव हंसराज दुकानदारों के समक्ष हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने की अपील भी कर चुके हैं। पालिका प्रशासन की ओर से बुधवार को अतिक्रमण हटाने की बात कही थी । किंतु आज भी शहर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सचिव ने पुलिस फोर्स की इंतजार में हैं। उनका कहना है कि पुलिस फोर्स मिलने के बाद ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं एसडीएम उत्तम सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की 14 जून की तारीख निश्चित की गई है। इसके लिए नायब तहसीलदार को ड्यूूटी मजिस्ट्रेट लगाया जा सकता है। साथ ही पालिका को पुलिस फोर्स भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें