अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक, यादव के मार्ग दर्शन में सोमवार को गांव आंतरी में सरपंच मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
इस मौके पर अधिवक्ता धर्मेश जोशी ने ग्रामवासियों से आह्वान किया की रूढ़िवादी विचार छोड़ कर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल विवाह न करें। बाल विवाह एक अभिशाप व कानून अपराध है।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर सुमन ने ग्रामवासियों को बाल मजदूरी, पोक्सो एक्ट, एकल अभिभावक पेंशन तथा जिले में चल रहे वन स्टाप सेंटर के बारे में जानकारी दी उन्होंने बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 की के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी। इस अवसर पर कानूनी स्वयंसेवक प्रेमलता ने बाल विवाह विरोधी समिति का गठन किया तथा ग्रामवासियों ने बाल विवाह न करने की शपथ ली। इस अवसर पर मनोज, धर्मबीर, राजबाला व गांव के अन्य लोग मौजूद थे।