फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बस स्टैंड के पास वीरवार शाम को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। गुस्साए मोहल्ला बास के निवासियों ने राव तुलाराम चौक पर जाम लगा दिया और आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की मांग की। लगभग 40 मिनट तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे। मोहल्लावासियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को छोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार ने आश्वासन दिया कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

नसीब उर्फ हड्डी पुत्र मनोज निवासी मोहल्ला बास दसवीं कक्षा का छात्र था। वह बाइक से राव तुलाराम चौक से बाजार की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने नसीब को मृत घोषित कर दिया। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था उसके बाद पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। इसी बात को लेकर उन्होंने राव तुलाराम चौक पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान मोहल्लावासी युवक में गुस्सा था और हाथ में बांस लिए हुए थे और दुपहिया वाहन को छोड़कर किसी भी गाड़ी को नहीं जाने दिया जा रहा था। इस दौरान युवकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार ने युवकों को आश्वासन दिया कि वो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें