वरिष्ठ नागरिक बोले, मेडिकल कॉलेज के लिए नारनौल उपयुक्त
फोटो नंबर सात
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की एक साधारण बैठक रविवार को किला रोड पर स्थित वृद्ध आश्रम एवं डे केयर सेंटर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन प्रधान पीके चौधरी ने की। मीटिंग का संचालन सचिव सुरेश भारद्वाज ने किया।
बैठक में चर्चा की गई कि हरियाणा सरकार हर जिले में मेडिकल कालेज बनाने जा रही है, उसके लिए नारनौल शहर सबसे उपयुक्त स्थान है। उन्होंने कहा कि शहर में हर जगहों पर अतिक्रमण फैला हुआ है, उसको अतिशीघ्र हटाया जाए। सिटी सेवा को लघु सचिवालय तक शुरू किया जाए। शहर में जो भी सड़के बनाने जा रही है, उनको पीडब्ल्यूडी के नियम अनुसार बनाया जाए। नारनौल के नागरिक अस्पताल में हमेशा स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी रहती है, इस कमी को दूर किया जाए और नागरिक अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भर्ती की जाए। शहर में कुछ ही पार्क है उनका भी दिन-प्रतिदिन बुरा हाल होता जा रहा है, उनकी भी व्यवस्था को ठीक किया जाए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी, मालाराम सैनी, मुखराम सैनी, ब्रह्मदेव आर्य, अमीलाल, शिवलाल वर्मा, अजीत जैन, उमादत्त शर्मा, ओमप्रकाश, बीएल सैनी, गनपतराम, दुलीचंद शर्मा व रामसिंह आदि रहे।