चार एकड़ की कड़बी जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव बिहाली में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से एक किसान की चार एकड़ की कड़बी जलकर राख हो गई। किसान ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल की गाड़ियां पहुंचने पहले ही पूरी कड़बी जलकर राख हो चुकी थी। गांव बिहाली निवासी किसान रगवीर ने अपने खेत में चार एकड़ की कड़बी एकत्रित कर रखी थी। सोमवार देर शाम को अज्ञात कारणों से कड़बी में आग लग गई। इसके बाद किसान ने आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग नारनौल को दी। परंतु फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचने से पूर्व ही कड़बी जलकर राख हो चुकी थी।