गायों के लिए लगाई सवामणी
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। श्री गोशाला धोलपोश में गायों के लिए सवामणी का आयोजन किया गया। मोहल्ला तिवाड़ियान निवासी दीपांकर तिवाड़ी ने अपने स्वर्गीय पिता सुनील तिवाड़ी की स्मृति में गायों को चाट खिलाई। हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी ने बताया कि गोशाला में बाबूलाल निवासी सिलारपुर, राजसिंह पुत्र हरिसिंह गांव सिसोठ व डा. सुजाता यादव ने अलग-अलग अपने संकल्पों के अनुरूप सवामणी लगाई। इस मौके पर आनंद तिवाड़ी नरेंद्र तिवाड़ी, मनोज तिवाड़ी, राहुल, देवकांत, नवीन, कमलकिशोर, गोशाला के प्रधान बालचंद, पूर्व सरपंच रिसाल सिंह, बलबीर सैनी, नितिन महत्ता, सूरजभान बोहरा, सियाराम सैनी, रामानंद भारद्वाज, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।