फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में किसानों को फसलों को रोग से बचाने के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोष्ठी में किसानों को फसलों को रोग से बचाने के बताए उपाय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कृषि विभाग की ओर से शनिवार को गांव भीलवाड़ा में कपास और ग्वार फसल पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. संजय यादव ने कहा कि इस समय कपास में पैदावार बढ़ाने के पोटैशियम नाईट्रेट का एक से दो बार स्प्रे करें। उन्हाेंने बताया कि बीटी नरमा में उखेड़ा बीमारी रोकने के लिए जिंक और यूरिया, एनपीके तथा पोटैशियम नाईट्रेट का फसल को देख कर स्प्रे करें।
विज्ञापन

ग्वार विशेषज्ञ डॉ. बीडी यादव ने कहा कि क्षेत्र में ग्वार की पछेती बिजाई में जीवाणु अंगमारी, फंगस, काला चेपा, हरा तेला रोग लगा हुआ है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए 30 ग्राम स्ट्रैप्टोसाईक्लीन और 400 ग्राम कॉपर आक्सीक्लोराईड को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ में हिसाब से फसल पर छिड़काव करें। इन बीमारियों के साथ अगर ग्वार फसल में रस चूसने वाले जैसे हरा तेला, काल चेपा व सफेद मक्खी का प्रकोप साथ हो तो 250 ग्राम मैथालियोन या रोगोर को घोल में मिला कर छिड़काव करें। बारिश के अभाव में किसान ग्वार में सिंचाई आवश्यकतानुसार करें। इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. हरीश यादव व डॉ. हिमांशु मान ने भी किसानों को रबी की फसल की बीजाई के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी में उपस्थित 45 किसानों को ग्वार फसल की स्ट्रैप्टोसाईक्लिीन दवा भी निशुल्क वितरित की गई। इस मौके पर प्रगतिशील किसान रामचरण, बंसतलाल, ईश्वर सिंह, राजेश, चंदगी, रामकंवार, प्रतापसिंह व सूरजभान सहित अनेक किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें