फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप बागोतिया ने जीता कुश्ती मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप बागोतिया ने जीता कुश्ती मुकाबला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव जाट में बाबा जोहड़ी वाला मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़ के चेयरमैन कंवर डालू सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की तरफ से 11 लाख रुपये मंदिर कमेटी को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव जाट से बवाना व गांव बसई से गांव जाट तक के कच्चे रास्ते को जल्द ही पक्का किया जाएगा । रात्रि कार्यक्रमों में प्रसिद्ध रागिनी गायक वीरपाल खरकिया, झंडू राममेहर सिंह, सीरिया चौधरी, रेखा लांबा, आरती मोनिका चौधरी पवन सांजरवास आदि कलाकारों ने अपने कला के माध्यम से मन मोह लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान जितेंदर सिंह ने बताया की 11 हजार रुपये ईनामी कुश्ती का दंगल बागोत निवासी कुलदीप ने जीता ।
विज्ञापन

वहीं कृष्ण बशीरपुर ने 71 सौ रुपये की कुश्ती जीती। कबड्डी में बापोडा की टीम ने विजेता और आदमपुर की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को 11हजार रुपये तथा उप विजेता को 71सौ रुपये का ईनाम दिया गया। 400 मीटर दौड़ में शीना प्रथम और अजय यादव धौली दूसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर की दौड़ में सीना ने पहला और हेमंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर की दौड़ में रमेश ने पहला और विक्की राजावास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर की दौड़ में नरेंद्र लांबा चिण्डलिया ने पहला और अमित खुडाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मास्टर कैलाश कौशिक सावत सिंह, अशोक सिंह, सत्यवीर रुद्रपाल सिंह, भीम सिंह, हरिओम पंडित, रामोतार शर्मा, हार्दिक कौशिक, शांतिलाल, विकास शर्मा बागोतिया, जयंत कौशिक, प्रेमसिंह, जोरावर सिंह, संदीप शर्मा, दुष्यंत कौशिक मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें