फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1.81 करोड़ रुपये से आजाद चौक से मानक चौक तक बनेगी सड़क

Wed, 10 Apr 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब महावीर चौक से आजाद चौक तक जर्जर रास्ते के दिन सुधरने की आस जगी है। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर भी छोड़ा जा चुका है। अब आचार संहिता के खत्म हाेते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मार्ग को बनाने के लिए बीते वर्ष व्यापारियों ने सुधारीकरण की मांग को लेकर धरना दिया था, जिसके बाद नगर परिषद ने इसके निर्माण का प्रपोजल तैयार किया था।
विज्ञापन

महावीर चौक से पुल बाजार, पुल बाजार से आजाद चौक व आजाद चौक से किला रोड तक बाजार की सड़क लंबे समय से उखड़ी हुई है। इससे सबसे ज्यादा खराब हाल पुल बाजार में है। यहां हल्की सी बरसात होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है। महावीर चौक से किला रोड तक शहर का मुख्य बाजार है, इस बाजार में दिनभर हजारों की संख्या में ग्राहकों की आवाजाही रहती है।


1.81 करोड़ से बनेगा सड़क मार्ग

शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पुल बाजार के जल्द ही दिन सुधरेंगे। अब नगर परिषद की तरफ से 1.81 करोड़ रुपये में टेंडर छोड़ा जा चुका है, जो आचार संहिता के बाद शुरू होने की संभावना है। महावीर चौक से आजाद चौक तक सड़क कम गड्ढे ज्यादा हैं। इससे पैदल राहगीर भी कई गिरकर चोटिल हो चुके हैं। टूटे मार्ग की वजह से व्यापारियों ने दिन-रात का धरना भी शुरू कर दिया था, लेकिन नगर परिषद चेयरपर्सन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन


महावीर चौक से आजाद चौक होते हुए मनीष मित्तल के घर तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा जा चुका है। अब आचार संहिता के खत्म होने के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मार्ग को बनाने के लिए 1.81 करोड़ रुपये में टेंडर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

-सुंदर सिंह, एक्सईएन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें