फाेटो संख्या:74- कनीना- महेंद्रगढ़ रोड पर हैफड गोदाम के नजदीक सड़क के बीच में पड़ा पेड़--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वीरवार रात अंधड़ के कारण कनीना क्षेत्र में 18 बिजली के खंभे टूटने से बुचावास डिविजन के करीब छह गांवों में सुबह पांच से दस बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कनीना खंड के गांव अगिहार, पाथेड़ा, कैमला, धनौंदा व खेड़ी-तलवाना गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गांव बेरी निवासी मुकेश कुमार हाल आबादी बुंदेबाजनगर ने बताया कि वीरवार रात बिजली गिरने से सभी उपकरण जल गए। मकान में भी दरार आ गई। रात में महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर एक पेड़ गिरने से दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। कुछ वाहन चालकों ने सुबह पेड़ को हटाकर एक तरफ से सड़क को सुचारू किया।