फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1717 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद प्रवेश परीक्षा, 225 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
बुनियादी योजना के लिए प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों के प्रतिभावन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू की गई बुनियाद योजना के तहत प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न करवाई गई। जिले में यह परीक्षा पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 1942 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें कुल 1717 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 225 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव, नारनौल खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। परीक्षा डीएमएस प्रदीप कुमार व डीएसएस रवींद्र अग्रवाल ने देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को एनटीएसई, केवीपीवाई जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए बुनियाद योजना की शुरुआत की गई है। ताकि प्रतिभावान बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित मार्गदर्शन देकर तैयार किया जा सके। बुनियाद योजना में प्रवेश के लिए जिले से कुल 1942 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। बुधवार को जिले में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली व नारनौल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया। इनमें नारनौल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में 376, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली में 356, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में 391, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में 293 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 301 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
सुबह दस बजे से 12 बजे तक हुई परीक्षा
यह परीक्षा सुबह दस बजे शुरू होकर 12 बजे संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र देखकर ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई थी। प्रथम चरण में खंड स्तर पर हुई परीक्षा के उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की जिला स्तर पर परीक्षा होगी। जिससे उत्तीर्ण होने वाले 100 विद्यार्थियों का बुनियाद योजना के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें