फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने पुलिस बल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम को देख दुकानदारों ने आनन फानन में सामान उठाकर दुकान के अंदर रखना शुरू कर दिया। रेहड़ी चालक रेहड़ियों को दूर ले गए। किसी भी दुकानदार का चालान नहीं किया गया।
कनीना के मुख्य बाजारों की सड़कों पर दुकानदारों और रेहड़ी चालकों ने अतिक्रमण किया हुआ था। जिस कारण बाजार की सड़कों पर जाम की समस्या बन रही थी। कुछ दिन पहले ही एसडीएम अभिषेक मीणा ने नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश जारी किए थे। पालिका की ओर से समाचार पत्र के माध्यम से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। जब दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार की अध्यक्षता में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका जेई सोहार्द कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल तैनात था। अभियान अनाज मंडी टी प्वाइंट से मंडी गेट तक, अनाज मंडी टी प्वाइंट से रेवाड़ी मोड़ तक चला गया। नपा टीम को देखकर दुकानदार सामान समेटने लगे। इस दौरान नपा कर्मचारियों ने मार्ग के दोनों ओर लगे लोहे के बोर्ड, तख्त, रेहडियां व अन्य सामान हटाया। सड़क के नजदीक रखे सामान को ट्रैक्टर में डाल कर जब्त कर लिया। कुछ ही घंटों में पूरी सड़क खाली हो गई।
विज्ञापन

नपा के चेयरमैन सतीश जेलदार ने कहा कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे न आएं। सड़क पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सिटी पुलिस थाना इंचार्ज गोविंद सिंह ने कहा कि पुलिस व नपा प्रशासन की ओर से प्रतिदिन सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें