फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिला नारेबाजी कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी ने बुधवार को अपनी मांगों का मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सीएम को भेजा। इससे पूर्व कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट में जिला प्रधान राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगे पूरी नहीं होने पर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष बना हुआ है। बैठक में नारनौल प्रधान रमेश चंद, कैलाश चंद सैनी, विनोद यादव, कोषाध्यक्ष रामजीलाल, भगवान शर्मा, अशोक कुमार, करतार सिंह, सुमेर सिंह, राजाराम, रामेश्वर सैनी, महावीर प्रसाद, सुंदरलाल, सत्यनारायण सैनी, ओमप्रकाश यादव व रामचंद्र शर्मा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मुख्य मांगें
केंद्र के समान वेतनमान व भत्ते
कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18 रुपये
240 दिन की सेवा बाद नियमित किया जाए
अधिकारी द्वारा किए गए गलत कार्यों की जांच करवाई जाए
कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए
सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 की जाए
तकनीकी पदों का ग्रेड पे लागू किया जाए
ठेका प्रथा का समाप्त कर खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए
पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों में तबादला नीति बनाई जाए
कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये का अनुदान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी व धुलाई भत्ता
सभी ड्राइवरों के वर्दी व जूतों के रेट बढ़ाना
कर्मचारियों के यात्रा भत्ता की दूरी कम करना
तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 1000 रुपये वाहन भत्ता देना
तीनों विभागों में जेई के पद पर पदोन्नति में वरिष्ठता के आधार पर 5 प्रतिशत कोटा फिक्स किया जाए
डेलीवेजिज कर्मचारियों को वेतन हर माह की 7 तारीख से पहले दिया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें