फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में यश निर्मल व छात्राओं में पवित्रा को मिला बेस्ट जूनियर अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
यश निर्मल व पवित्रा को मिला बेस्ट जूनियर अवार्ड
विज्ञापन

नारनौल। शहर के रेडक्रॉस भवन में आयोजित पांच दिवसीय जेआरसी शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान होमगार्ड के जिला इंचार्ज जगदीश कुमार कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने संस्था के संस्थापक सर जीन हैनरी ड्यूना के बारे में बताया कि उनको 1901 में नार्वे की सरकार द्वारा नोबल शांति पुरस्कार, प्रथम विश्व युद्ध 1917 में, दूसरे विश्व युद्ध 1944 में और संस्था के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के सराहनीय कार्य को देखते हुए चौथी बार 1963 में नोबल पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य संस्था को इतनी बार नोबल पुरस्कार नहीं मिला है। दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को अगर समय पर प्राथमिक चिकित्सा दे दी जाए तो उसका जीवन बचाया जा सकता है। इस मौके पर छात्रा वर्ग में कुमारी पवित्रा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली और छात्र वर्ग में यश निर्मल, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल को बेस्ट जूनियर का अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवक्ता टेक चंद यादव ने पांच दिवसीय शिविर के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश ने मुख्यातिथि जगदीश कुमार कश्यप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रास समिति के सचिव मनोरंजन शर्मा, काउंसलर अशोक कुमार, राजेश कुमार शर्मा, जगत सिंह, विजयपाल, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, वंदना गजराज, नीतू यादव, उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें