फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित समाचार पुन प्रेषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। महंगाई आम आदमी को दिन प्रतिदिन रुलाती जा रही है। जिसके कारण आम आदमी की पहुंच से हर चीजें दूर हो रही हैं। शहर नारनौल में जमीनों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण यहां पर जमीन खरीदना अब आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। शहर में व्यवसायिक ही नहीं, बल्कि रिहायसी जमीनों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में शहर में जमीन खरीदना आम लोगों के लिए एक सपना ही बनता जा रहा है। इस बार प्रशासन ने तीन नई जगहों के कलेक्टर रेट जारी किए हैं। गत दो वर्ष के रेटों की तुलना की जाए तो कई जगह व्यवसायिक रेटों में पांच हजार रुपये से दस हजार रुपये प्रति वर्ग गज तक का इजाफा हुआ है। वहीं रिहायसी रेटों में भी 500 से 700 रुपये प्रति वर्ग गज तक का इजाफा हुआ है।
जिला प्रशासन ने शहर नारनौल व आसपास रिहायसी इलाकों के नए कलेक्टर रेट जारी किए हैं। नारनौल में अब जमीनों के भाव 25 हजार रुपये वर्ग गज से अधिकतम 80 हजार रुपये वर्ग गज तक हो गए हैं। वहीं रिहायशी इलाकों के रेट भी काफी अधिक हैं। रिहायसी रेटों में न्यूनतम 3100 रुपये से 10200 रुपये वर्ग गज के रेट हैं। ये रेट दो वर्ष पहले व्यवसायिक क्षेत्र में 20 से 75 हजार रुपये वर्ग गज थे तथा रिहायसी क्षेत्र में 2500 रुपये से 9500 रुपये तक थे। ऐसे में आम आदमी न तो अपने रहने के लिए मकान खरीद सकता व न ही व्यवसाय करने के लिए।
विज्ञापन

- कलेक्टर रेट से ज्यादा में बिकती है जमीन
जिला प्रशासन द्वारा बेशक कलेक्टर रेट निर्धारित किए हुए हैं, मगर शहर में जमीनों की बिक्री इनसे कहीं अधिक दामों में होती है। जो प्रापर्टी डीलरों द्वारा तय किए जाते हैं। इन दामों की कोई तय सीमा नहीं होती। शहर में कई बार तो एक लाख से दो लाख रुपये वर्ग गज में जमीन की बिक्री हो जाती है।
- शहर के साथ गांव में भी महंगी हुई जमीन
ऐसा नहीं कि शहर में ही जमीन महंगी हो रही है, बल्कि गांवों में भी जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं। नारनौल के साथ लगते नसीबपुर गांव में व्यवसायिक रेट 41300 तथा रिहायसी रेट 4500 रुपये प्रति वर्ग गज हैं। वहीं नूनी अव्वल में महेंद्रगढ़ रोड पर 36700 रुपये व्यवसायिक व 4500 रुपये प्रति वर्ग गज रिहायसी, हाउसिंग बोर्ड नसीबपुर में 31200 रुपये प्रति वर्ग गज व्यवसायिक व 5000 रुपये प्रति वर्ग गज रिहायसी रेट हैं। वहीं शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित गोद बलाहा गांव में 3200 रुपये प्रति वर्ग गज व्यवसायिक तथा 2100 रुपये प्रति वर्ग गज रिहायसी दाम हैं। ये रेट सिहमा में 2800 रुपये प्रति वर्ग गज व्यवसायिक तथा 2300 रुपये प्रति वर्ग गज रिहायसी, पटीकरा में 5600 रुपये प्रति वर्ग गज व्यवसायिक तथा 3700 रुपये प्रति वर्ग गज रिहायसी। वहीं बेचिराग गांव बुचुकपुर के रेट 20300 रुपये प्रति वर्ग गज व्यवसायिक तथा 3200 रुपये प्रति वर्ग गज रिहायसी हैं।
- क्रेशर के लिए 60 लाख रुपये प्रति एकड़
नए कलेक्टर रेटों के हिसाब से क्रेशर आपरेट करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में जमीन के रेट 60 लाख रुपये प्रति एकड़ तथा क्रेशर नोन आपरेट के लिए 55 लाख रुपये प्रति एकड़ जमीन के दाम हैं।
- मुख्य हाइवे के पास भी नहीं है सस्ती जमीन
शहर से रेवाड़ी रोड पर मुख्य हाइवे से दो एकड़ तक जमीन के दाम 55 लाख रुपये प्रति एकड़ हैं। इसी प्रकार नारनौल से महेंद्रगढ़ रोड, नारनौल से सिंघाना रोड, नारनौल से निजामपुर-खेतड़ी रोड, नारनौल से नांगल चौधरी रोड व नारनौल के बाईपास के दोनों ओर दो एकड़ तक जमीन के दाम 55 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

-शहर के कुछ मुख्य स्थानों के जमीन के व्यवसायिक रेट
महावीर चौक से सिंघाना रोड टी प्वाइंट-68500
महावीर चौक से आईटीआई-68500
महावीर चौक से सैनिक बोर्ड कार्यालय-68500
अग्रसेन चौक-56300
राजीव चौक से रेलवे स्टेशन तक-50100
महता चौक से निजामपुर रोड तक-35000
महता चौक से जल महल-25000
अनाज मंडी-68500
काठ मंडी-68500
गोशाला रोड-42600
पार्क रोड गली-63000
मोहिनी गली-68500
एमसी आफिस के सामने-68500
महावीर चौक से पुल बाजार-68500
आजाद चौक से दादू चौक-68500
बजाजा बाजार-68500
पुल बाजार से गंदा नाला-27500
पुल बाजार से मीराजी-42600
ओल्ट कोर्ट से रविदास मंदिर-35000
आईटीआई से पंचायत भवन-68500
बस स्टेंड के सामने व श्रीनाथ प्लाजा, सन प्लाजा-72000
सीएमडी माल, डीसी रेजिडेंस के सामने-80000
--ये हैं कुछ मुख्य स्थानों के रिहायसी रेट
डीआरडी से महावीर चौक, 16 गज से 100 गज-8100
100 गज से 300 गज-5700
डीआरडी से रेवाड़ी रोड नदी पुल तक 16 गज से 100 गज-4600, 100 गज से 300 गज-4100
महावीर चौक से चूंगी महेंद्रगढ़ रोड-6100 व 4600
महावीर चौक से नसीबपुर तक 300 गज के-4100
महावीर चौक से सुभाष पार्क 16 से 150 गज-5700, 150 गज की दूरी-4600 रुपये
केशव नगर-3200
शास्त्री नगर-4100
मोती नगर-3200
नई सराय, पुरानी सराय, जमालपुर-3200
अग्रसेन कालोनी रेलवे रोड-4100
मोहल्ला राव का, खड़खड़ी-3100
बड़ का कुआं, सलामपुरा, चौधरीयान, देव स्थान-3900
निजामपुर रोड-4600
मोहल्ला मिश्रवाड़ा व संघीवाड़ा-3900
सिंघाना रोड पर केनाल रेस्ट हाउस तक-10300
हाउसिंग बोर्ड-3300
हुडा सेक्टर एक पार्ट वन 18 मीटर रोड-14000
सेक्टर वन पार्ट वन नौ मीटर रोड-12000
सेक्टर एक पार्ट टू 18 मीटर रोड-10300
सेक्टर एक पार्ट टू 9 मीटर रोड-9400
रामनगर, सीताराम कालोनी-3600
-तीन नए रेट किए निर्धारित
नए कलेक्टर रटों में इस बार तीन नए रेट निर्धारित किए हैं। इनमें नारनौल बाईपास पर निजामपुर रोड से सिंघाना रोड तक 18000 रुपये व्यवसायिक तथा रिहायसी के लिए 3200, सिंघाना रोड से धरसूं रोड तक 15000 रुपये व्यवसायिक तथा 3000 रुपये रिहायसी तथा धरसूं रोड से महेंद्रगढ़ रोड तक 10000 रुपये प्रति स्केवर यार्ड व्यवसायिक व 2800 रुपये रिहायसी रेट निर्धारित किए गए हैं।

- गत वर्ष की तुलना में इस बार दामों में कोई ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। इस बार तीन नए स्थानों के कलेक्टर रेट जारी किए गए हैं।
- रोहताश सिंह, तहसीलदार, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें