फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने की नारनौल में मेडिकल कालेज खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल में मेडिकल कालेज खोलने की मांग
विज्ञापन

प्रबुद्ध लोगों ने बैठक कर कहा, कोरियावास सबसे उपयुक्त जगह
फोटो नंबर 14
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक शुक्रवार को सिंघाना रोड पर हुई। बैठक की अध्यक्षता कैलाश जाखड़ ने की। बैठक में जिला में बनने वाले मेडिकल कालेज के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी लोगों ने मेडिकल कालेज नारनौल क्षेत्र में खोलने की मांग की।
विज्ञापन

दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जाखड़ ने कहा कि मेडिकल कालेज के लिए नारनौल ही सबसे उपयुक्त जगह है। यह पूरे जिले का केंद्र बिंदु है। इसलिए यहां पर मेडिकल कालेज खोला जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस कमेटी सदस्य जसवंत सिंह भाटी नारनौल शहर जिला मुख्यालय है। यहां पर सभी कार्यालय हैं। पूरे जिले के लोग यहां पर आते हैं। जिला मुख्यालय होने के नाते मेडिकल कालेज पर नारनौल का हक सबसे अधिक बनता है। महाबीर सैनी ने कहा कि नारनौल या शहर के आसपास काफी जगह हैं, जहां पर मेडिकल कालेज बनाया जा सकता है। इसके नप भी यही चाहती है कि जिला में बनने वाला मेडिकल कालेज नारनौल में ही बने। जोगेंद्र सांगवान ने कहा कि महेंद्रगढ़ में पहले ही केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जहां पर पूरे देश क्या विदेशों से भी बच्चे पढने आते हैं। ऐसे में मेडिकल कालेज नारनौल में ही बनना चाहिए। अतर सिंह चिंडालिया ने कहा कि जिला में चिकित्सा सुविधाओं का टोटा है। चिकित्सा सुविधाएं न होने के कारण यहां के लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता है। इसलिए यहां पर मेडिकल कालेज की मांग वर्षों से हो रही है। नारनौल इसके लिए सबसे सही है। करतार सिंह पंवार ने कहा कि नारनौल पूरे जिले का सेंटर प्वाइंट है। सेंटर प्वाइंट होने के कारण पूरे जिले के लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है। सुनील कुमार मारोली ने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज की सुविधा मिले तो बहुत ही अच्छा है, मगर यह शहर नारनौल के आसपास ही होनी चाहिए। इसके लिए कोरियावास सबसे उपयुक्त जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें