जाट समाज के 21 गांवों की बैठक में धर्मशाला निर्माण का फैसला
फोटो नंबर छह
अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में रविवार को दोपहर जाट समाज के 21 गांवों की सभा का आयोजन किया गया। बैठक में नांगल चौधरी में 3 कनाल 5 मरला बनने वाली जाट धर्मशाला के बारे में विचार विमर्श हुआ। इसकी आधारशिला 13 दिसंबर को रखी जाएगी। इसमें जाट समाज के सभी गांवों के नागरिकों के साथ ही राजनेताओं व दानवीरों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस धर्मशाला बनने की अनुमानित लागत करीब 5 करोड़ रुपये आएगी।
जाट समाज समिति के अध्यक्ष चौधरी निहाल सिंह ने बताया कि जाट समाज को नांगल चौधरी तहसील बनने के बाद यात्रियों के लिए ठहरने की समस्या को देखते हुए एक धर्मशाला के निर्माण करने का विचार आया। इसके लिये नांगल चौधरी के दानवीर कमल जेलदार व कुलदीप जेलदार दोनों भाइयों ने संयुक्त रूप से ने अपनी बेशकीमती जमीन 3 कनाल 5 मरला धर्मशाला के लिये निशुल्क रजिस्ट्री जुलाई में करवा दी है। यह धर्मशाला राजकीय मेजर सतीश दहिया कालेज के सामने बाईपास व प्रस्तावित बस स्टेंड के पास बनेगी। रविवार को आयोजित बैठक के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन उदमीराम ने बताया यह समाज उत्थान का कार्य है। इसमें समाज के सभी गांवों की भागेदारी अच्छी बात है। करीब 3 घंटे चली बैठक में धर्मशाला निर्माण कि सभी जानकारी आम सभा को दी। बैठक में नलवाटी के 7 गांवों की संख्या अधिक दिखाई दी और नांगल चौधरी में बनने वाली धर्मशाला के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि कहा की ऐसे कार्य समाज के सभी का सहयोग लिये बगैर नहीं हो सकता। हमें आपसी भेदभाव छोड़कर एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को शिलान्यास के अवसर पर समाज के नेता व सभी पार्टियों के मंत्री, पूर्व मंत्री नेतागण हिस्सा लेंगे।
-------------
फोटो:-निजामपुर में बैठक करते जाट समाज के लोग।