कन्या जन्म पर हुआ कुआं पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में संजू देवी पत्नी धर्मबीर सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया है। इस अवसर पर कुआं पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं होता। ग्रामीणों की संकीर्ण सोच के चलते भेदभाव को बढ़ावा मिल रहा है। बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं होती, बस निखारने की जरूरत है। बेहतर शिक्षा और संस्कार मिलने पर बेटी समाज और देश का नाम रोशन कर रही है। इसके बाद नवजात कन्या के नामकरण की रस्म निभाई गई। इस मौके पर बिक्रम सिंह जागीरदार, रतनसिंह, राजेश, प्रताप, महेंद्रसिंह आदि मौजूद थे।