फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन की वीसीबी में आया फाल्ट, कई घंटे बाधित रही आधे से ज्यादा शहर की लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सब स्टेशन की वीसीबी में फाल्ट, आधे से ज्यादा शहर की गायब हुई लाइट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। निजामपुर रोड के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित 33 केवी सब स्टेशन में बुधवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे फाल्ट आ गया। इस कारण बुधवार को आधे से ज्यादा शहर की बिजली कई घंटे तक गायब रही। बिजली कर्मियों घंटों की मशक्कत के बाद फॉल्ट को दूर किया। इसके बाद शाम को करीब छह बजे विद्युत सप्लाई बहाल हो सकी। कई घंटे बिजली गुल रहने से बड़ी संख्या में लोग परेशान हुए।
निजामपुर रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर लगी वीसीबी में बुधवार को अचानक फाल्ट आ गया। इस कारण इस सब स्टेशन के तहत आने वाले सिटी के फीडर नंबर चार, पांच और छह के उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से शाम को करीब छह बजे तक गायब रही। बिजली गायब रहने से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। बसे ज्यादा परेशानी बिजली पर आधारित दुकानदारों को हुई। वे दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति शाम छह बजे बाद भी नियमित नहीं हो पाई और अनेक बार कट लगे। बार-बार कट लगने के कारण भी उपभोक्ताओं को देर रात तक परेशानी रही।
इन मोहल्लों की रही बिजली गुल
फॉल्ट के कारण मोहल्ला महल, संघीवाड़ा, फौजदार कालोनी, देव स्थान, मिश्रवाड़ा, सलामपुरा, पीरआगा, सिंघाना रोड, केशव नगर, जमालपुर, नई सराय, पुरानी सराय, निजामपुर रोड, इंडस्ट्रीयल एरिया, बाल भवन, श्याम कालोनी, दया नगर, मोती नगर, रविदास मंदिर मार्ग समेत अनेक मोहल्लों की बिजली दिनभर गायब रही।
विज्ञापन

निगम के कर्मियों ने कराया दुरुस्त
दिनभर बिजली गायब होने के कारण आधे से ज्यादा शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बिजली निगम के कर्मियों ने वीसीबी को दुरुस्त कराया। जिसके बाद शाम को छह बजे लोगों को राहत मिली।

शहर में आए दिन बिजली लाइनों में फाल्ट होता रहता है। इस कारण उपभोक्ताओं खासकर दुकानदारों को बहुत नुकसान होता है।
-शक्ति सिंह
बिजली आपूर्ति में होने वाले फाल्ट की वजह से दुकानदारी बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-सुशील कुमार
अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में पूरा दिन फाल्ट रहने से इन्वर्टर जवाब दे जाते हैं। बुधवार को बिजली न आने से परेशानी हुई।
-महेश कुमार

सब स्टेशन की वीसीबी खराब हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को कुछ परेशानी हुई है। उसे समय रहते निगम कर्मियों ने ठीक कर दिया था।
-विकासदीप यादव, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें